Homeस्वास्थ्यकटगी के संस्कार हॉस्पिटल में गंभीर अनियमितताएँ उजागर, प्रशासन ने सीलबंद किया—अन्य...

कटगी के संस्कार हॉस्पिटल में गंभीर अनियमितताएँ उजागर, प्रशासन ने सीलबंद किया—अन्य हॉस्पिटल भी जांच के दायरे में आ सकते हैं

बलौदाबाजार, 30 नवम्बर 2025। जिला प्रशासन ने कसडोल विकासखंड के ग्राम कटगी स्थित संस्कार हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीलबंद कर दिया है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर रविवार को की गई इस अचानक जांच में अस्पताल में नर्सिंग एक्ट के गंभीर उल्लंघन और कई अनियमितताएँ पाई गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम रामरतन दुबे के नेतृत्व में तहसीलदार कसडोल और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान—

  • नर्सिंग एक्ट के प्रावधानों का पालन न होना
  • रिकॉर्ड में स्पष्टता और पारदर्शिता का अभाव
  • अनिवार्य सुविधाओं और मानकों की कमी
  • शिकायतों के अनुरूप अनियमितताओं की पुष्टि

जैसी कई बड़ी खामियाँ सामने आईं। नियमानुसार संचालन न होने पर टीम ने तत्काळ कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीलबंद कर दिया।

संस्कार हॉस्पिटल के संचालन को लेकर कई शिकायतें जिला प्रशासन तक पहुँची थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मौके पर जांच की और अनियमितताओं की पुष्टि के बाद कठोर कदम उठाया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिले में निजी स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्था और मानकों को लेकर प्रशासन अब और भी सख्त रुख अपना सकता है। यदि आवश्यक हुआ और शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो दूसरे अस्पतालों को भी जांच के दायरे में लाया जा सकता है

जिला प्रशासन ने कहा है कि स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
39.2 ° C
39.2 °
39.2 °
24 %
2.8kmh
24 %
Sat
40 °
Sun
41 °
Mon
43 °
Tue
43 °
Wed
44 °

Most Popular