Homeस्वास्थ्यसंस्कार हॉस्पिटल कटगी में गंभीर अनियमितताएँ उजागर, नर्सिंग एक्ट उल्लंघन पर प्रशासन...

संस्कार हॉस्पिटल कटगी में गंभीर अनियमितताएँ उजागर, नर्सिंग एक्ट उल्लंघन पर प्रशासन ने किया सीलबंद


बलौदाबाजार, 30 नवम्बर 2025। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को विकासखंड कसडोल के ग्राम कटगी स्थित संस्कार हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल में नर्सिंग एक्ट सहित कई मानकों का गंभीर उल्लंघन सामने आया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से हॉस्पिटल का संचालन प्रतिबंधित करते हुए परिसर को सीलबंद कर दिया।

जांच टीम का नेतृत्व एसडीएम रामरतन दुबे ने किया, जिसमें तहसीलदार कसडोल तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन को हॉस्पिटल के विरुद्ध कई शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनके आधार पर टीम ने स्थल पर पहुँचकर विस्तृत निरीक्षण किया।

जांच में पाया गया कि—

  • अस्पताल में नर्सिंग एक्ट के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था,
  • स्टाफ योग्यतानुसार नियुक्त नहीं था,
  • मरीजों के उपचार संबंधी आवश्यक दस्तावेज अधूरे मिले,
  • सुरक्षा और स्वच्छता के मानक भी संतोषजनक नहीं थे।

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील किया गया।

अब अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल पर नजर

स्थानीय लोगों का कहना है कि कसडोल एवं आसपास के क्षेत्रों में कई प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम बिना आवश्यक मानकों के संचालित हो रहे हैं। संस्कार हॉस्पिटल पर हुई कार्रवाई के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि अन्य स्वास्थ्य संस्थानों की जांच और कार्रवाई कब होगी। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जिला प्रशासन जल्द ही सभी प्राइवेट हॉस्पिटल का व्यापक निरीक्षण कर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराए।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
82 %
2.9kmh
13 %
Mon
26 °
Tue
31 °
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular