लखनऊ में 23 से 29 नवम्बर तक आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले में इस बार छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव श्री जितेंद्र साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 363 सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया और कई प्रतियोगिताओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का शानदार प्रदर्शन
जिले से शामिल स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने न केवल अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया।
11 स्काउट, 7 गाइड, 2 रेंजर सहित जिला प्रभारी ईश्वर प्रसाद साहू एवं नेहा उपाध्याय ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभागियों में प्रमुख रूप से —
स्काउट: धैर्य कौशल, धनंजय पैकरा, रोशन साहू, भास्कर साहू, शिवाध्रुव, शुभम पटेल, प्रवींदास मानिकपुरी, प्रवीण साहू, प्रभात वर्मा, किसलय साहू, सुनील साहू
गाइड: जाह्नवी साहू, सारिका साहू, दीप्ति पाटिल, प्रियांशी पटेल, नंदनी साहू, जागृति यादव
रोमांच और कला से भरपूर प्रतियोगिताएँ
राष्ट्रीय जम्बूरी में बलौदाबाजार के स्काउट्स-गाइड्स ने निम्न प्रमुख प्रतियोगिताओं व गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया—
- मार्च-पास्ट
- लोक नृत्य
- फूड प्लाज़ा
- स्किल-ओ-रामा
- फिजिकल डिस्प्ले
- कलर पार्टी
- एथनिक फैशन शो
- राज्य प्रदर्शनी
- पायनियरिंग प्रोजेक्ट
- कैंप क्राफ्ट एवं टेंट पिचिंग
- चलित झांकी एवं कैंप फायर कार्यक्रम
सभी प्रतिभागियों ने साहसिक खेलों का भी आनंद लिया तथा सेना के हथियारों और उनके उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
भव्य आयोजन में वीज़िटिंग हस्तियाँ
जम्बूरी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया, जबकि समापन समारोह में राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य अतिथियों ने स्काउट्स-गाइड्स का उत्साहवर्धन किया।
जिले में खुशी की लहर — पदाधिकारियों ने दी बधाई
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की इस सफलता पर जिला एवं राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं।
जिनमें प्रमुख हैं—
- डॉ. अजय राव, जिला मुख्य आयुक्त
- श्री विजय केशरवानी, राज्य उपाध्यक्ष
- डॉ. संजय गुहे, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त
- श्री रामाधार पटेल, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष
- श्रीमती वंदना तिवारी, जिला आयुक्त गाइड
- श्री के आर कश्यप एवं डॉ. जगदीश “हीरा” साहू, राज्य मुख्यालय आयुक्त
- श्री पीयूष मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष
- श्री सूरज कसार, जिला संगठन आयुक्त
- मनीष बघेल एवं रजनीकला पाटकर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त
इन सभी ने जिले के स्काउट्स-गाइड्स को उनकी मेहनत, अनुशासन और असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाइयाँ प्रेषित कीं।



