HomeUncategorizedदिल्ली में इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को बड़ी सफलता, मिला 6,826 करोड़...

दिल्ली में इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को बड़ी सफलता, मिला 6,826 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव स्टील और टूरिज़्म सेक्टर में बढ़ी चमक, 3,000 से अधिक नए रोजगार के अवसर बनेंगे

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025। राजधानी स्थित होटल द ललित में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। स्टील, ऊर्जा, पर्यटन और विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों ने राज्य में कुल 6,826.25 करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश प्रस्ताव दिए। इन परियोजनाओं से आगामी वर्षों में 3,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम के साथ अब तक छत्तीसगढ़ को कुल 7.90 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जो राज्य के तेजी से उभरते औद्योगिक परिदृश्य को रेखांकित करता है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निवेशकों को आमंत्रित

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उद्योग जगत के दिग्गजों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे भरोसेमंद और निवेशक-हितैषी राज्यों में शामिल है।
उन्होंने बताया कि—

  • राज्य में ऊर्जा, खनिज, मानव संसाधन और नीतिगत स्थिरता का अनूठा संयोजन है।
  • सिंगल विंडो सिस्टम से उद्योग स्थापना अब और अधिक सरल, पारदर्शी और तेज़ हुई है।
  • कोयला, लौह अयस्क, लिथियम, बॉक्‍साइट जैसे समृद्ध खनिज भंडार बड़े उद्योगों के लिए संभावनाओं का केंद्र हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ नेट-जीरो लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ग्रीन स्टील व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसर पैदा हुए हैं।”


स्टील सेक्टर में बड़ी भागीदारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि भिलाई और नगरनार स्टील प्लांट के साथ-साथ बड़ी संख्या में MSME इकाइयां छत्तीसगढ़ को देश का “स्टील हब” बनाती हैं।
कार्यक्रम में कई कंपनियों ने स्टील और ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव दिए—

मुख्य औद्योगिक निवेश

  • ग्रीन एनर्जी इनोवेशन प्रा. लि. – 50 MW वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट हेतु ₹3,769 करोड़, रोजगार: 150
  • आरती कोटेड स्टील – ₹315 करोड़, रोजगार: 550
  • एसडीआरएम मेटैलिक्स प्रा. लि. – स्टील प्लांट एवं पावर यूनिट के लिए ₹195.75 करोड़, रोजगार: 492
  • आरएसएलडी बायोफ्यूल प्रा. लि., चंडीगढ़ – इथेनॉल प्लांट हेतु ₹200 करोड़, रोजगार: 213
  • जेके लक्ष्मी सीमेंट, राजस्थान – क्षमता विस्तार हेतु ₹1,816.5 करोड़, रोजगार: 110
  • अरमानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, रायपुर – मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उत्पादन हेतु ₹25 करोड़, रोजगार: 200

पर्यटन क्षेत्र को मिला 505 करोड़ का बढ़ावा

कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा मिलने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुधार से निवेशकों ने गहरी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब नई पर्यटन और निवेश की धरती के रूप में उभर रहा है।

मुख्य पर्यटन निवेश

  • मार्स विवान प्रा. लि., रायपुर – 217 कमरों वाले होटल के लिए ₹220 करोड़, रोजगार: 522
  • हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, तेलंगाना – वेलनेस रिसॉर्ट एवं शिक्षा केंद्र हेतु ₹200 करोड़
  • विद्या इन, जशपुर – 52 कमरों के होटल हेतु ₹25 करोड़
  • पीएसए रिज़ॉर्ट, जगदलपुर – 150 कमरों के एडवेंचर होटल व रिसॉर्ट हेतु ₹60 करोड़, रोजगार: 200

बस्तर बनेगा नया पर्यटन केंद्र

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में सड़क, इंटरनेट और सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।
उन्होंने विश्वास जताया कि 26 मार्च 2026 तक बस्तर को पूरी तरह नक्सल-मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा, जिससे पर्यटन और उद्योग दोनों को नई गति मिलेगी।


उपस्थित रहे अनेक वरिष्ठ अधिकारी

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, निवेशक, विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular