HomeUncategorizedनवरंगपुर ग्राम पंचायत में मनाया गया मितानिन दिवस, स्वास्थ्य जागरूकता में मितानिनों...

नवरंगपुर ग्राम पंचायत में मनाया गया मितानिन दिवस, स्वास्थ्य जागरूकता में मितानिनों की अहम भूमिका पर डाली गई रोशनी

महेश्वर जायसवाल,गिरौदपुरी। ग्राम पंचायत नवरंगपुर में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मितानिन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मितानिन—जिन्हें छत्तीसगढ़ में आशा कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है—ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच शिवकुमारी मनहर ने मितानिन बहनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मितानिन दीदी गाँवों में टीकाकरण, रोगों की रोकथाम, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, जच्चा–बच्चा स्वास्थ्य तथा कुपोषण दूर करने जैसे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं। उन्होंने बताया कि मितानिन घर–घर जाकर मलेरिया, टीबी जैसी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करती हैं और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में अहम सेतु का काम करती हैं।

कार्यक्रम में मंडी अध्यक्ष घासी राम मनहर, भाजपा मंडल महामंत्री साध राम प्रजापति, रामगिलास यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मितानिन दीदियों—फूलमत, अनीता यादव, सरोजनी, रमा पैकरा, सरस्वती पटेल, मंजुला प्रेमी, मितानिन प्रशिक्षिका सती वर्मा, ब्लॉक समन्वयक कृष्णा कुमारी, धनेश्वरी यादव, केवरा बाई पटेल, जानकी भारद्वाज, दीपमाला मनहर—को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए साड़ी और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने मितानिनों के निस्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा की और उन्हें ग्राम स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा ग्रामीणों ने भी मितानिन दिवस के महत्व को सराहा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
89 %
4.6kmh
93 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular