Homeक्राइमचीतल के अवैध शिकार प्रकरण में फरार दो आरोपी गिरफ्तार,वन विभाग की...

चीतल के अवैध शिकार प्रकरण में फरार दो आरोपी गिरफ्तार,वन विभाग की सतत कार्रवाई से मिली सफलता

महेश्वर जायसवाल,बलौदाबाजार । 23 नवम्बर 2025/वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार अर्जुनी परिक्षेत्र में अवैध शिकार की रोकथाम एवं वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने हेतु सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में चीतल के अवैध शिकार से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वन विभाग के निरंतर प्रयासों, स्थानीय सूचनाओं के संकलन एवं गश्त की तीव्रता बढ़ाए जाने के परिणामस्वरूप 19 नवम्बर 2025 को एक फरार आरोपी तथा 22 नवम्बर 2025 को दूसरे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीधर वल्द मंगल सिंह बरिसा एवं अनिल वल्द चमार सिंह बरिहा निवासी अर्जुनी शामिल हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों को जिला जेल बलौदाबाजार में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए समस्त टीम के प्रयासों की सराहना की है और भविष्य में भी इस प्रकार की कठोर कार्रवाइयों को जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

वनमण्डलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अवैध शिकार, फंदा लगाना, इलेक्ट्रिक ट्रैपिंग, या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत निकटतम वन परिक्षेत्र कार्यालय को सूचित करें। समय पर दी गई सूचना कई वन्यजीवों की जान बचा सकती है और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है।

उल्लेखनीय है कि 24 अगस्त 2025 को अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत चीतल के अवैध शिकार का प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में शामिल चार आरोपियों में से दो को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल दाखिला कराया गया था, जबकि दो अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार थे। इन फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी अर्जुनी परिक्षेत्र की टीम द्वारा की जा रही थी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
61 %
1.9kmh
100 %
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
29 °
Thu
21 °
Fri
24 °

Most Popular