HomeUncategorizedकसडोल में 30 लाख की लागत से बनेगा जायसवाल सामाजिक भवन,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कलार महासम्मेलन...

कसडोल में 30 लाख की लागत से बनेगा जायसवाल सामाजिक भवन,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कलार महासम्मेलन एवं सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की घोषणा


कसडोल। कसडोल में आयोजित एक दिवसीय कलार महासम्मेलन एवं सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में समाज की एकजुटता और विकास की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री एवं बलौदा बाजार जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कलार समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए कसडोल में 30 लाख रुपये की लागत से जायसवाल सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा की।

मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि समाज के संगठन और उत्थान के लिए ऐसे भवन न केवल सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्थल भी बनेंगे। उन्होंने समाज को आश्वस्त किया कि सरकार हमेशा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस महत्वपूर्ण घोषणा पर कलार समाज के पदाधिकारियों और स्वजाति बंधुओं ने मंत्री श्री जायसवाल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कलार समाज श्री युवराज सिन्हा, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर (राजू) सिन्हा, विधायक संजारी-बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक कसडोल श्री संदीप साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष बलौदा बाजार श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, नगर पंचायत कसडोल अध्यक्ष श्री नागेश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्वजाति बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ, जिसमें समाज के विकास, शिक्षा, एकता और युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने समाज के उज्ज्वल भविष्य और एकता के संकल्प के साथ समारोह का समापन किया।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
75 %
5.7kmh
97 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular