HomeUncategorizedवन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त

वन विभाग की कार्रवाई,अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,एक ट्रेक्टर जब्त

महेश्वर जायसवाल। बलौदाबाजार, 26 अक्टूबर 2025/ वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार शनिवार को वन परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत गश्ती दल द्वारा अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते एक ट्रेक्टर को पकड़ा गया और जब्ती की कार्यवाही की गई।

वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर संतोष कुमार पैकरा के अगुवाई में गश्ती दल द्वारा देवरूम वनोपज जांच नाका के समीप एक सोल्ड पावर ट्रैक्टर ट्रॉली (नीला रंग) को विनिर्दिष्ट प्रजाति की सागौन लकड़ी (4 नग, कुल 0.443 घनमीटर) अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
वाहन में लकड़ी परिवहन संबंधी किसी प्रकार की वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मौके पर ग्राम आरोपी लवकेश पिता सुमन यादव (आयु 27 वर्ष) एवं भूपेन्द्र पिता भगतराम नायक (आयु 40 वर्ष)दोनों निवासी ग्राम देवरूम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
अवैध रूप से सागौन लठ्ठा परिवहन करने के प्रकरण में छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम, 1969 की धारा 5(1), 15(2), एवं 16(क) के उल्लंघन पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15679/20 दिनांक 25/10/2025 दर्ज कर जप्ती की कार्यवाही की गई है।

बताया गया कि वर्तमान में प्रकरण की विवेचना जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्ती दलों की निगरानी और कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार के अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular