HomeUncategorizedहाथी के आतंक से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, एक घंटे बाद भी...

हाथी के आतंक से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, एक घंटे बाद भी नहीं पहुंचा वन अमला – ग्रामीणों में आक्रोश


महेश्वर जायसवाल।गिरौदपुरी/हरदी। बारनवापारा अभ्यारण्य के समीप ग्राम हरदी के एक बुजुर्ग व्यक्ति की जंगली हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे डीके जंक्शन के कक्ष क्रमांक 108 के पास हुई, जहां 68 वर्षीय कन्कू राम पिता चमरू लाल पर हाथी ने हमला कर उन्हें कुचल डाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय आसपास से गुजर रहे लोगों ने यह भयावह दृश्य अपनी आंखों से देखा। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटना की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, लेकिन वन विभाग का अमला घटना के एक घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

डीके जंक्शन पर तैनात बेरियर चौकीदार नन्दकुमार ध्रुव ने बताया कि मृतक को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि आगे हाथी मौजूद है, लेकिन उन्होंने सावधानी नहीं बरती और बेरियर पार कर गए, जिसके बाद यह हादसा घटित हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही और सुरक्षा इंतज़ामों की कमी के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। लोगों ने मांग की है कि विभाग इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाए, चेतावनी बोर्ड लगाए और रात्रि गश्त को सख़्ती से लागू करे, ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए।

गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता व मुआवजा दिया जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
75 %
5.7kmh
97 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular