Homeword pressतुंहर टोकन ऐप से आसान हुई धान खरीदी: बलौदाबाजार में पहले ही...

तुंहर टोकन ऐप से आसान हुई धान खरीदी: बलौदाबाजार में पहले ही दिन 85 किसानों ने बुक किया टोकन, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी

महेश्वर जायसवाल,बलौदाबाजार:।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। किसानों को घर बैठे टोकन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए ‘तुंहर टोकन ऐप’ को लेकर पहले ही दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टोकन जारी होने के पहले दिन (10 नवंबर) को ही जिले के 85 किसानों ने ऐप के माध्यम से 15 नवंबर को धान बेचने के लिए अग्रिम टोकन प्राप्त कर लिया है। इन किसानों ने जिले के 36 उपार्जन केंद्रों में कुल 317 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए बुकिंग कराई है।

​1,69,970 किसानों ने कराया पंजीयन

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के 181 उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस वर्ष जिले में 1,69,970 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष (1,67,121) की तुलना में 2,849 अधिक है। पंजीकृत किसानों का कुल रकबा लगभग 1,41,299 हेक्टेयर है।

​प्रमुख बिंदु:

  • ​13 नए उपार्जन केंद्र: किसानों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े, इसके लिए इस वर्ष 13 नए केंद्र बनाए गए हैं—कोटियाडीह, कोसेमसरा (ब), ताराशिव, बाम्हनपुरी, धवईं, पनगांव, खपरी, अमेठी, अछोली, केसदा, कचलोंन, चिचिरदा और बेंदरी।
  • ​पारदर्शी और सुगम व्यवस्था: ऐप के जरिए टोकन मिलने से केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी।
  • ​कलेक्टर के सख्त निर्देश: 15 नवंबर से शुरू हो रही खरीदी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

​कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया, बारदाने और तौल-कांटों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि धान खरीदी का कार्य निर्बाध और सुचारू रूप से पूरा हो सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
49 %
2kmh
0 %
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
28 °
Wed
26 °

Most Popular