Homeword pressबलौदाबाजार में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 'वीबी-जी राम जी' योजना में लापरवाही...

बलौदाबाजार में प्रशासन का बड़ा एक्शन: ‘वीबी-जी राम जी’ योजना में लापरवाही पर 3 ग्राम रोजगार सहायक बर्खास्त


महेश्वर जायसवाल।बलौदाबाजार। जिला प्रशासन ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन’ (VB-G RAM G) के तहत सौंपे गए दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला प्रशासन ने तीन ग्राम रोजगार सहायकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त (बर्खास्त) कर दी हैं।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन कर्मचारियों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें शामिल हैं:
रामकुमार यादव – ग्राम पंचायत देवरी (जनपद पंचायत बलौदाबाजार)
अर्जुन सिंह ठाकुर – ग्राम पंचायत सोनाखान (जनपद पंचायत कसडोल)
महेंद्र कोसले – ग्राम पंचायत बिजरडीह (जनपद पंचायत पलारी)
कार्य में लापरवाही और अनियमितता पर गाज
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर ‘वीबी-जी राम जी’ योजना का प्रभावी संचालन, श्रमिकों का समय पर नियोजन, रोजगार सृजन, स्वीकृत निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करना, शासकीय अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद अनिवार्य है। इन प्राथमिक दायित्वों में ढिलाई पाए जाने पर जांच के बाद यह कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है।
प्रशासन की दोटूक चेतावनी
जिला प्रशासन ने सभी मैदानी अमले को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या आदेशों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाया जाता है, तो उसके खिलाफ इसी तरह निष्कासन व अन्य कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular