Homeword pressकरतला के 122 गांवों में 15 अगस्त को गुंजेगा साक्षरता का संदेश,...

करतला के 122 गांवों में 15 अगस्त को गुंजेगा साक्षरता का संदेश, आयोजित होगा ‘उल्लास महाचौपाल’

  • ​14 अगस्त को निकलेगी मशाल रैली, 15 को प्रभात फेरी और पूर्ण साक्षरता की ली जाएगी शपथ
  • ​दैनिक जीवन से जोड़कर व्यावहारिक शिक्षा देने पर दिया गया जोर, डाइट कोरबा की उप प्राचार्य ने दिए टिप्स
  • ​सोशल मीडिया, सेल्फी जोन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी

​करतला (कोरबा)। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकासखंड करतला के सभी 122 गांवों में आगामी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘उल्लास महाचौपाल’ एवं ‘पूर्ण साक्षरता शपथ ग्रहण’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की पूर्व तैयारियों, सितंबर 2026 में प्रस्तावित साक्षरता परीक्षा तथा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु करतला विकासखंड में समस्त प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, ग्राम प्रभारियों और स्वयंसेवी शिक्षकों (वीटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

​कार्यक्रम का सफल संचालन विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री लोकनाथ सेन ने किया। उन्होंने शासन तथा स्कूल शिक्षा विभाग व जिला साक्षरता प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और आगामी साक्षरता परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

​दैनिक जीवन से जोड़कर दी जाएगी साक्षरता: श्रीमती मनीषा जैन

​प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए डाइट कोरबा की उप प्राचार्य श्रीमती मनीषा जैन ने कहा कि साक्षरता का अर्थ सिर्फ पढ़ना-लिखना सिखाना नहीं है, बल्कि शिक्षण प्रक्रिया को व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ना है। उन्होंने स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्थानीय परिवेश में उपलब्ध संसाधनों की मदद से गणित, विज्ञान और भाषा की व्यावहारिक जानकारी दें, ताकि असाक्षर व्यक्ति अपनी दैनिक गतिविधियों को स्वतंत्र और सक्षम तरीके से पूरा कर सकें।

​14 अगस्त को मशाल रैली और 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद शपथ

​जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा ने महाचौपाल और शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया:

  • ​14 अगस्त की शाम: जागरूकता फैलाने के लिए मोबाइल टॉर्च व मशाल रैली निकाली जाएगी।
  • ​15 अगस्त की सुबह: प्रभात फेरी, नारों के उद्घोष और प्रचार-प्रसार सामग्री (फ्लेक्स/पोस्टर) के साथ रैली निकाली जाएगी।
  • ​ध्वजारोहण के बाद: ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में ‘उल्लास पूर्ण साक्षरता शपथ’ दिलाई जाएगी।
  • ​पूर्ण साक्षरता की घोषणा: जिन गांवों में शत-प्रतिशत साक्षरता हासिल हो चुकी है, वहां ग्राम प्रभारी इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। शेष गांवों में असाक्षरों की संख्या सार्वजनिक कर आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

​सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान और ‘साक्षरता सेल्फी जोन’ आकर्षण का केंद्र

  • ​सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: नुक्कड़ नाटक, गीत, कविता और भाषणों के माध्यम से साक्षरता का संदेश दिया जाएगा।
  • ​सहयोगियों का सम्मान: पूर्व में साक्षरता अभियानों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और स्वयंसेवी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
  • ​वृक्षारोपण एवं सेल्फी जोन: गांवों में ‘उल्लास साक्षरता वृक्षारोपण’ होगा और विशेष ‘साक्षरता सेल्फी जोन’ तैयार किए जाएंगे, जहां स्वयंसेवी शिक्षक नवसाक्षरों के साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।
  • ​डिजिटल प्रचार: फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सऐप जैसे माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा संभव होने पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।

​कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामों से ‘कार्य पूर्णता प्रतिवेदन’ भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंतिम चरण में डाइट कोरबा की व्याख्याता श्रीमती आँशु गुप्ता ने सभी प्रमुख बिंदुओं का सारांश प्रस्तुत करते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की।

​इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों, समन्वयकों और प्रभारियों ने करतला विकासखंड के प्रत्येक असाक्षर नागरिक को साक्षर बनाने और उल्लास अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का दृढ़ संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular