Homeword pressदेवार समाज की महिला सरपंच निकिता भारती ने बदली रवान पंचायत की...

देवार समाज की महिला सरपंच निकिता भारती ने बदली रवान पंचायत की तस्वीर, 14 माह में 1.20 करोड़ से अधिक के विकास कार्य


दिले राम सेन।रवान/बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले की बड़ी ग्राम पंचायत रवान में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। देवार समाज से आने वाली महिला सरपंच निकिता अक्षय भारती ने अपने 14 माह के कार्यकाल में 1 करोड़ 20 लाख 60 हजार रुपये से अधिक के विकास कार्य कराकर एक मिसाल पेश की है।
पंचायत चुनाव में जनता ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए निकिता भारती को भारी बहुमत से सरपंच चुना था। जनता के विश्वास पर खरी उतरते हुए उन्होंने गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सभी समाजों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी।
शिक्षा, सामाजिक और आधारभूत संरचना पर फोकस
सरपंच निकिता भारती ने बताया कि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं। इनमें महतारी सदन (24 लाख), शासकीय हाई स्कूल में प्रार्थना शेड (15 लाख), पूर्व माध्यमिक शाला में शेड (12 लाख), खाद्यान्न सोसायटी भवन (10 लाख) और विभिन्न वार्डों में रंगमंच निर्माण शामिल हैं। इसके साथ ही सीएससी सेंटर का निर्माण भी पूरा हो चुका है।
ग्रामीण सुविधाओं में सुधार
गांव में तालाबों का सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम शेड निर्माण, नालियों और सीसी रोड का निर्माण भी कराया गया है। अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से कई प्रमुख सड़कों का निर्माण हुआ, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिली है।
मनरेगा से रोजगार और विकास
मनरेगा के तहत प्रतिदिन लगभग 120 मजदूरों को रोजगार दिया जा रहा है। नाली निर्माण और जल निकासी जैसे कार्यों से किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है।
जनप्रतिनिधियों का जताया आभार
सरपंच निकिता भारती ने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती गीता डोमन वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविशंकर वर्मा तथा जनपद सदस्य श्रीमती शीतल वर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समावेशी विकास की मिसाल
निकिता भारती का कहना है कि उनका लक्ष्य गांव के हर समाज और हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। पंचायत में सभी को सम्मान और सहभागिता दी जा रही है, जिससे सामाजिक समरसता भी मजबूत हो रही है।

रवान ग्राम पंचायत में महिला नेतृत्व के तहत हो रहे ये विकास कार्य न केवल क्षेत्र के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि मजबूत इच्छाशक्ति और जनसहयोग से गांव की तस्वीर बदली जा सकती है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
78 %
6.1kmh
82 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular