Homeword pressबलौदाबाजार में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी...

बलौदाबाजार में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी गई संगठन व विचारधारा की गहन शिक्षा


दिले राम सेन। बलौदाबाजार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से आयोजित भारतीय जनता पार्टी मंडल बलौदाबाजार ग्रामीण का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर साहू छात्रावास में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का समापन पार्टी के ध्वजारोहण के साथ हुआ।
इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल नीति, अंत्योदय की विचारधारा तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली की गहराई से जानकारी प्रदान करना रहा। विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।


4 एवं 5 अप्रैल 2026 को आयोजित इस शिविर में कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। प्रथम दिवस के विभिन्न सत्रों में धनंजय साहू, विजय केसरवानी, आशीष जायसवाल, टेसू लाल धुरंधर, सनम जांगड़े, विजय यादव एवं आनंद यादव ने अपने विचार रखे। प्रत्येक सत्र की अध्यक्षता भी विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा की गई, जिनमें सुनीता वर्मा, आकांक्षा जायसवाल, मुरारी साहू, रामनाथ सोनी, गंगादास मधुकर, सेवकराम साहू एवं अन्य प्रमुख शामिल रहे।


प्रशिक्षण के दौरान टंकराम वर्मा, जो क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री हैं, की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनसेवा और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया।
द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में अनिल बघेल ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवाराम साहू ने की।
पूरे प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष रविशंकर वर्मा, महामंत्री विष्णु साहू एवं मुरारी कन्नौजे के नेतृत्व में किया गया। शिविर में जिला, प्रदेश, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।


शिविर के अंत में कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
34 ° C
34 °
34 °
35 %
2.7kmh
83 %
Fri
33 °
Sat
41 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
44 °

Most Popular