Homeword pressबया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'त्रिनयन' की तीसरी आंख से नहीं बच...

बया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘त्रिनयन’ की तीसरी आंख से नहीं बच पाएंगे यातायात नियम तोड़ने वाले

मोडिफाइड साइलेंसर और बिना बीमा के फर्राटा भरना पड़ा भारी, कटा ₹7,000 का चालान

महेश्वर जायसवाल। बया/बलौदाबाजार: जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए चलाई जा रही “त्रिनयन शिकायत हेल्प लाइन” का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। शनिवार को पुलिस चौकी बया की टीम ने त्रिनयन हेल्पलाइन से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मोटर साइकिल चालक पर भारी जुर्माना ठोका है।

क्या है पूरा मामला?

​ग्राम पकरीद निवासी किरण कुमार सेन अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06 1607) में मोडिफाइड साइलेंसर लगवाकर बया क्षेत्र की सड़कों पर तेज गति से वाहन चला रहा था। साइलेंसर से निकलने वाली तेज और कर्कश ‘फायर’ की आवाज न केवल नियमों का उल्लंघन थी, बल्कि आम जनता के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई थी।

हेल्पलाइन से मिली सटीक सूचना

​जागरूक नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस की महत्वाकांक्षी योजना “त्रिनयन शिकायत हेल्प लाइन” (94792 26641) पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन का बीमा (Insurance) भी नहीं था।

कड़ी कार्रवाई और जुर्माना

​पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए निम्नलिखित कार्रवाई की:

  • कुल जुर्माना: ₹7,000 समन शुल्क वसूल किया गया।
  • साइलेंसर जब्त: मौके पर ही मोटरसाइकिल से अवैध मोडिफाइड साइलेंसर को निकलवाया गया।
  • हिदायत: चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।
  • पुलिस की अपील: “त्रिनयन शिकायत हेल्प लाइन” आपकी सुरक्षा के लिए है। यदि आप कहीं भी यातायात नियमों का उल्लंघन, तेज आवाज वाले साइलेंसर या लापरवाही से वाहन चलाते देखते हैं, तो उसकी जानकारी 94792-26641 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से जरूर दें।

    बया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शोर मचाने वाले और स्टंट करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
63 %
7.3kmh
87 %
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular