Homeword pressबलौदाबाजार: 'हिंदू स्वराज' के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सभापति...

बलौदाबाजार: ‘हिंदू स्वराज’ के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सभापति ईशान वैष्णव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिले राम सेन। बलौदा बाजार। हिंदू स्वराज के संस्थापक, साहस और शौर्य के प्रतीक महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत बलौदा बाजार के सभापति ईशान वैष्णव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ईशान वैष्णव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक राजा नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और संस्कृति के प्रतीक हैं। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक भगवा ध्वज की छटा बिखेरने वाले महाराज ने हिंदू स्वराज की स्थापना कर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।
उन्होंने कहा कि “महाराज यह देश सदैव आपका ऋणी रहेगा। हर हिंदू के खून का कतरा-कतरा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ की उद्घोषणा करता रहेगा। आप सदैव हमारे हृदय में रहेंगे और आपके बताए शौर्य व साहस के मार्ग पर हम सदा चलते रहेंगे।”
ईशान वैष्णव ने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धर्म और संस्कृति की रक्षा तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उनका आदर्श शासन, दूरदर्शिता और वीरता आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से “जय भवानी, जय शिवाजी” के उद्घोष के साथ महान योद्धा को नमन किया।


जय जय जय जय भवानी
जय जय जय जय शिवाजी

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
76 %
5.8kmh
88 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular