Homeword pressबलौदाबाजार जिला अस्पताल में सर्जरी की नई राह: लेप्रोस्कोपिक सर्जन की नियुक्ति...

बलौदाबाजार जिला अस्पताल में सर्जरी की नई राह: लेप्रोस्कोपिक सर्जन की नियुक्ति से मरीजों को मिली बड़ी राहत

महेश्वर जायसवाल। बलौदाबाजार, 17 फरवरी 2026 जिला अस्पताल बलौदाबाजार अब गंभीर बीमारियों के इलाज और जटिल ऑपरेशनों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में उभर रहा है। अस्पताल में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कादिर बेग की पदस्थापना के बाद से न केवल चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार हुआ है, बल्कि मरीजों के सफल ऑपरेशनों की संख्या में भी तेजी आई है। डॉ. बेग की ज्वाइनिंग के अल्प समय के भीतर ही अब तक 16 सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

जटिल बीमारियों का अब जिला अस्पताल में ही समाधान

​पहले जिन बीमारियों के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों या बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, उनका उपचार अब जिला अस्पताल में विशेषज्ञ सर्जन की देखरेख में हो रहा है। अस्पताल में प्रमुख रूप से निम्नलिखित बीमारियों का सफल ऑपरेशन किया जा रहा है:

  • हर्निया और हाइड्रोसिल
  • बवासीर (Piles) और फिमोसिस
  • फाइब्रोडेनोमा और ब्रेस्ट एबिस (स्तन की गांठ)
  • सेलुलाइटिस, लिम्फोमा और सिबेशियस सिस्ट

नि:शुल्क उपचार और आयुष्मान भारत का कवच

​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि अस्पताल में ये सभी ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क किए जा रहे हैं। आवश्यकतानुसार मरीजों के आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर उन्हें उच्च स्तरीय स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन न केवल इलाज, बल्कि भर्ती मरीजों के लिए नि:शुल्क भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रहा है।

​”सर्जन की पदस्थापना से अस्पताल की कार्यक्षमता बढ़ी है। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति के अनुसार उन्हें कुछ दिन ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है और पूर्ण स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जाता है।”

डॉ. अशोक कुमार वर्मा, सिविल सर्जन

मरीजों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: एक केस स्टडी

​भाटापारा निवासी 45 वर्षीय अनिता के परिजनों ने अस्पताल की सेवाओं की सराहना करते हुए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि सेलुलाइटिस की गंभीर समस्या के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहाँ डॉ. बेग की टीम ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सफल ऑपरेशन किया। एक सप्ताह के भीतर अनिता स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी हैं।

सफलता के पीछे एक समर्पित टीम

​इन सफल ऑपरेशनों के पीछे डॉ. कादिर बेग के साथ ओटी (OT) टीम का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसमें दीपशिखा अली, कमलेश, दीपक, शाहरुख, अंकित, सरस्वती और अनामिका जैसे स्वास्थ्यकर्मी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
84 %
4.3kmh
99 %
Sat
26 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular