Homeword pressगिरौदपुरी विद्युत वितरण केंद्र में गूँजी 'विद्युत विकास' की धमक, रजत जयंती...

गिरौदपुरी विद्युत वितरण केंद्र में गूँजी ‘विद्युत विकास’ की धमक, रजत जयंती पर उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान

महेश्वर जायसवाल। गिरौदपुरी: छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25वें वर्ष में प्रवेश करते ही पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में विद्युत वितरण केंद्र गिरौदपुरी द्वारा ‘विद्युत विकास की गूँज’ कार्यक्रम के साथ रजत जयंती वर्ष गौरवपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस कार्यक्रम में न केवल विभाग की उपलब्धियों को गिनाया गया, बल्कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को अवगत भी कराया गया।

महतारी की वंदना से शुभारंभ

​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ) सत्यभामा साहू एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर राधेश्याम पटेल, जवाहरलाल पटेल, ननकी मंडल, बंटी बसंत कुमार, और बंस राम कुर्रे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

योजनाओं की जानकारी और उपभोक्ता सम्मान

​कनिष्ठ अभियंता कुंदन कुमार ध्रुव एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

  • योजनाओं का प्रसार: उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
  • पीएम सूर्य घर योजना: ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कैसे सौर ऊर्जा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता आ रही है।
  • प्रशस्ति पत्र वितरण: कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में गैर-घरेलू उपभोक्ताओं और सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को उनकी सजगता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
84 %
4.3kmh
99 %
Sat
26 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular