Homeword pressअवैध उत्खनन व ईंट निर्माण पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही,अवैध ईंटें...

अवैध उत्खनन व ईंट निर्माण पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही,अवैध ईंटें व जलाऊ लकड़ी जब्त

महेश्वर जायसवाल। बलौदाबाजार, 21 जनवरी 2026/ वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अर्जुनी
विभागीय टीम के निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से निर्मित ईंटों को तथा उन्हें पकाने के लिए वन क्षेत्र से लाई गई अवैध जलाऊ लकड़ी को जब्त कर पीओआर जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतर्गत वन विभाग की टीम द्वारा गिण्डोला परिवृत्त का औचक निरीक्षण के दौरान रूपसिंह पैंकरा एवं मंगलराम पैंकरा के द्वारा वनाधिकार क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर ईंटों का निर्माण किया जा रहा था, जो वनाधिकार प्रावधानों के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है।उक्त प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 एवं वन संरक्षण अधिनियम 1980 की धारा 2 के तहत तत्काल कार्यवाही की गई। विभागीय टीम द्वारा मौके से निर्मित ईंटों को तथा उन्हें पकाने के लिए वन क्षेत्र से लाई गई अवैध जलाऊ लकड़ी को जब्त कर पीओआर जारी किया गया है।

वनमंडलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे वन एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। उन्होंने कहा है कि अवैध उत्खनन जैसी गतिविधियाँ पर्यावरणीय असंतुलन उत्पन्न करती हैं तथा वन संसाधनों को नुकसान पहुँचाती हैं। विभाग द्वारा आगे भी ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
93 %
0.6kmh
100 %
Wed
22 °
Thu
22 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
28 °

Most Popular