Homeword pressसकोला विद्यालय का दबदबा:- 17 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली जिमनास्टिक के लिए चयनित

सकोला विद्यालय का दबदबा:- 17 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली जिमनास्टिक के लिए चयनित

दिले राम सेन। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शा.क.उ.मा.वि.) सकोला की छात्राओं ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आगामी 69वीं राष्ट्रीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के तीनों आयु वर्ग से कुल 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में 15 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
लगातार 25वीं बार राज्य स्तरीय चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास
सकोला विद्यालय की इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि राज्य स्तरीय शालेय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विद्यालय ने लगातार 25वीं बार चैंपियनशिप जीतकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है।
अभावों के बीच भी नहीं डिगा हौसला
हैरानी की बात यह है कि इस विद्यालय की छात्राओं ने यह मुकाम सुविधाओं के भारी अभाव के बावजूद हासिल किया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जी.पी.एम. को जिला बने 5 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यहां जिमनास्टिक के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। बिना आधुनिक संसाधनों के छात्राओं का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और कोच के समर्पण को दर्शाता है।

​चयनित खिलाड़ियों की सूची:
14 वर्ष बालिका पूजा मसराम, पूनम तिवारी, अनामिका कोर्चे, केशरी पुरी, सालू, पलक मसराम (रिदमिक जिमनास्टिक)
17 वर्ष बालिका रिया सावले, आँचल, जया, मोना, पायल (रिदमिक जिमनास्टिक) और शकुंतला
19 वर्ष बालिका सानिया बाकरे, भारती मार्को, सुषमा ओट्टी, निशा पोर्ते (रिदमिक जिमनास्टिक) और प्रीति उइके

कोच और वरिष्ठों का मार्गदर्शन
​इन होनहार खिलाड़ियों के पीछे उनके प्रशिक्षक रितेश सिंह (व्यायाम शिक्षक) का विशेष योगदान है। श्री सिंह स्वयं एक राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में सकोला विद्यालय पिछले 25 वर्षों से लगातार प्रतिनिधित्व कर रहा है और अब तक 300 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
​इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी,विद्यालय के प्राचार्य के.बी. दीक्षित, अक्षय नामदेव, निशा पाण्डेय और प्रशिक्षक रितेश सिंह ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
48 %
2.1kmh
97 %
Sat
32 °
Sun
41 °
Mon
42 °
Tue
44 °
Wed
45 °

Most Popular