Homeword pressगिरौदपुरी में रक्तदाताओं के लिए विशेष शिविर, निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस सहित...

गिरौदपुरी में रक्तदाताओं के लिए विशेष शिविर, निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस सहित सम्मान

महेश्वर जायसवाल
गिरौदपुरी। सामाजिक सेवा और जनहित को समर्पित संस्था सखा मित्रमंडल कौवाताल (गिरौदपुरी) के तत्वावधान में रविवार, 28 दिसंबर 2025 को एक भव्य रक्तदान एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बाजार चौक, गिरौदपुरी में प्रातः 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही रक्तदाताओं को साल, कंबल, हेलमेट अथवा स्कूल बैग भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल रक्तदान को प्रोत्साहित करना है, बल्कि समाज में यातायात सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है।
इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य शाखा – सखा मित्र मंडल टुण्डा (पंजीयन क्रमांक 122202550387) के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजक मंडल ने क्षेत्र के सभी युवाओं, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने की अपील की है।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए निम्न संपर्क सूत्र उपलब्ध हैं:
मोबाइल नंबर: 8889231702, 6263352884, 9179346826, 9340375684
यह शिविर निश्चित रूप से समाजसेवा और जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित होगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
98 %
3.3kmh
71 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular