
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 1 से 5 दिसंबर तक शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक/बालिका छात्रावास, गिरौदपुरी (जिला बलौदाबाजार–भाटापारा) में आयोजित द्वितीय सोपान जाँच शिविर का समापन भव्य विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम के साथ हुआ।
कार्यक्रम में जिला संघ बलौदाबाजार–भाटापारा के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव, राज्य मुख्यालय आयुक्त श्री के.आर. कश्यप, तथा जिला कोषाध्यक्ष श्री पीयूष मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा तथा राज्य सचिव जितेंद्र साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के संचालन में जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त डॉ. संजय गुहे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अतिथियों का_scouटिंग_परम्परा के अनुसार स्वागत
कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का स्कार्फ एवं बुके के साथ पारंपरिक स्काउटिंग सम्मान से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधन में स्काउट-गाइड आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिविर की गतिविधियों की सराहना की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
स्थानीय संघ का सक्रिय सहयोग
कार्यक्रम में स्थानीय संघ कसडोल के अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, सदस्य के.आर. कैवर्त्य, आर.एस. चौहान, उपाध्यक्ष जगन्नाथ केसरवानी, एम.डी. मानिकपुरी, आर.एन. साहू, पुरुषोत्तम लाल पटेल, श्यामलाल नवरत्न सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
206 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता
शिविर में कुल 206 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें
- 81 स्काउट
- 92 गाइड
- 08 स्टॉफ
- 12 प्रभारी शिक्षक
- 12 सर्विस
- 03 रसोइया
शामिल रहे।
कैम्प फायर में छलका छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति का रंग
रात्रिकालीन कैम्प फायर कार्यक्रम शिविर का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने कर्मा, ददरिया, पंथी, भांगड़ा, राउत नाचा आदि लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शिविर संचालन में सक्रिय टीम का योगदान
शिविर को सफल बनाने में शिविर संचालक श्री संतोष देवांगन, श्रीमती सरस्वती देवांगन, सहायक शिविर संचालक श्री जे.आर. बारले, बुधराम घृतलहरे, राजेन्द्र दास मानिकपुरी, बसंत कुमार कोसले, सुश्री रामेश्वरी साहू, संगीता पुरेना सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्ट : मुरीत श्रीवास, मीडिया प्रभारी



