Homeबड़ी ख़बरेंग्राम बोरसी में सेल्समैन की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष, तीन माह...

ग्राम बोरसी में सेल्समैन की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष, तीन माह से खाद्यान्न वितरण में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का आरोप

कसडोल, बलौदाबाजार। ग्राम पंचायत बोरसी में पदस्थ सेल्समैन देव कुमार यादव पर गंभीर लापरवाही और अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सेल्समैन पिछले तीन महीनों से प्रति राशन कार्ड 3 किलो चावल की हेराफेरी कर रहा है। ग्राम में लगभग 600 राशन कार्ड होने के कारण प्रति माह लगभग 1800 किलो चावल की कथित गड़बड़ी का मामला जुड़ रहा है।

आवेदक उत्तम कुमार पटेल, निवासी ग्राम बकला, ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी, कसडोल को शिकायत पत्र प्रस्तुत किया है। पटेल ने बताया कि सेल्समैन कार्य दिवस में नशे की हालत में पाया जाता है और उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार भी करता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की शिकायत मंडी अधिकारियों को मौखिक रूप से कई बार की गई, परंतु किसी प्रकार की कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। आरोप है कि लापरवाही और मिलीभगत के चलते हेराफेरी का सिलसिला लगातार जारी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सेल्समैन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे सभी कार्डधारियों को न्याय मिल सके और खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

आवेदक उत्तम कुमार पटेल ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामवासियों के साथ मिलकर आगे की कड़ी पहल की जाएगी।

यह मामला ग्राम के हित और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता से जुड़ा होने के कारण ग्रामीणों में व्यापक चर्चा और आक्रोश का विषय बना हुआ है। प्रशासन की कार्रवाई अब इस मामले में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
61 %
1.9kmh
100 %
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
29 °
Thu
21 °
Fri
24 °

Most Popular