भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी और डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। यह भव्य आयोजन 23 से 29 नवम्बर तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश के 35 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

छत्तीसगढ़ से राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन और राज्य सचिव श्री जितेंद्र साहू के नेतृत्व में 363 सदस्यीय दल जम्बूरी में शामिल हुआ और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की शानदार भागीदारी
जिले के दल में 11 स्काउट, 7 गाइड, 2 रेंजर और जिला प्रभारी के रूप में ईश्वर प्रसाद साहू एवं नेहा उपाध्याय शामिल हुए। प्रतिभागियों में शामिल रहे—
स्काउट: धैर्य कौशल, धनंजय पैकरा, रोशन साहू, भास्कर साहू, शिवाध्रुव, शुभम पटेल, प्रविनदास मानिकपुरी, प्रवीण साहू, प्रभात वर्मा, किसलय साहू, सुनील साहू
गाइड: जाह्नवी साहू, सारिका साहू, दीप्ति पाटिल, प्रियांशी पटेल, नंदनी साहू, जागृति यादव
विविध प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता
प्रतिभागियों ने मार्च-पास्ट, लोक नृत्य, फूड प्लाज़ा, स्किल-ओ-रामा, फिजिकल डिस्प्ले, एथनिक फैशन शो, राज्य प्रदर्शनी, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, कैंप फायर और टेंट पिचिंग जैसी प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न साहसिक खेलों का भी रोमांचक अनुभव लिया।
जम्बूरी के दौरान युवा स्काउट्स-गाइड्स को सेना के हथियारों का प्रदर्शन देखने और उनकी उपयोगिता समझने का अवसर भी मिला।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ा उत्साह
जम्बूरी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया, वहीं समापन समारोह भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्यजनों ने स्काउट्स-गाइड्स का उत्साहवर्धन किया।
जिले में खुशी की लहर
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला संघ बलौदाबाजार के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव, राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त डॉ. संजय गुहे, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री रामाधार पटेल, जिला आयुक्त गाइड वंदना तिवारी, राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) के आर कश्यप, डॉ. जगदीश “हीरा” साहू, जिला कोषाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सूरज कसार, तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त मनीष बघेल व रजनीकला पाटकर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।



