HomeUncategorizedसुकली सहकारी समिति में धान खरीदी की जोरदार शुरुआत, किसानों में दिखा...

सुकली सहकारी समिति में धान खरीदी की जोरदार शुरुआत, किसानों में दिखा उत्साह

महेश्वर जायसवाल,गिरौदपुरी। प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान जारी है, जिसके तहत सुकली सहकारी समिति में भी धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ ली है। खरीदी प्रक्रिया शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन उपार्जन केंद्रों में किसानों की आवक लगातार बढ़ रही है। इससे किसानों में खरीदी को लेकर उत्साह और विश्वास दोनों देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाया गया है। प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों की तरह सुकली समिति में भी पारदर्शी टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, पर्याप्त मात्रा में बरदाना और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

केंद्र में किसानों की व्यवस्थाओं की निगरानी लगातार की जा रही है और अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि तौल से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो। किसान भी बेहतर व्यवस्थाओं से संतुष्ट नज़र आ रहे हैं और समय पर खरीदी होने से उनकी मुश्किलें काफी कम हुई हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में इस सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और प्रदेश सरकार के कृषि हितैषी प्रयासों की व्यापक सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
69 %
4.2kmh
99 %
Tue
32 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular