HomeUncategorizedकसडोल से बड़ी खबर : बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत कर रहे...

कसडोल से बड़ी खबर : बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत कर रहे दैनिक-मजदूर दादू राम साहू पर एक लाख रुपये गबन का आरोप, जनपद पंचायत ने जांच के दिए निर्देश

कसडोल (बलौदा बाजार)।जय मां वैष्णो देवी स्व-सहायता समूह भंवरीद की अध्यक्ष शांति एवं सचिव ननकाबाई ने बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा कसडोल के दैनिक-मजदूर कर्मचारी दादूराम साहू पर समूह के बचत खाते की राशि ₹1,00,000 गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है।

आवेदिका के अनुसार, समूह की बचत राशि बैंक में जमा कराने के लिए दादूराम साहू को सौंपी गई थी। आरोप है कि उसने राशि खाते में जमा नहीं की, जबकि जमा रसीद (रसीद स्लिप) समूह को देकर जमा होने का भरोसा दिलाया। बाद में खाता प्रिंट कराने पर यह खुलासा हुआ कि रकम जमा ही नहीं की गई थी। इसी के बाद समूह द्वारा जनपद पंचायत कसडोल में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई।

जनपद पंचायत ने दिए जांच के निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कसडोल ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि दो दिन के भीतर जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा
सीईओ का कहना है कि—
“पूरी जांच की जाएगी, और यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ धारा 420 एवं धोखाधड़ी के तहत थाने में FIR दर्ज कराई जाएगी।”

बैंक प्रबंधन भी सख्त

बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा कसडोल के शाखा प्रबंधक ने भी कहा है कि प्रारंभिक स्तर पर प्रकरण गंभीर प्रतीत हो रहा है।
बैंक की आंतरिक जांच में आरोप प्रमाणित होने पर दादूराम साहू पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

समूह में आक्रोश

अध्यक्ष शांति और सचिव ननकाबाई ने कहा कि गरीब महिलाओं की मेहनत की बचत इस तरह से हड़पना अत्यंत निंदनीय है। जल्द न्याय की मांग की गई है।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
69 %
4.2kmh
99 %
Tue
32 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular