HomeUncategorizedआदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक: डॉ. विक्रांत भूरिया ने 2028-29 में यूपीए...

आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक: डॉ. विक्रांत भूरिया ने 2028-29 में यूपीए सरकार गठन का लक्ष्य रखा


नई दिल्ली, कांग्रेस मुख्यालय (इंदिरा भवन):
कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक में देशभर से पहुंचे प्रदेश इकाइयों के प्रवक्ताओं एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने की।

बैठक में डॉ. भूरिया ने सभी प्रदेश प्रवक्ताओं और सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद और विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के अधिकारों और मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने की जरूरत है, ताकि समाज के सबसे वंचित वर्गों की आवाज सत्ता के गलियारों तक पहुंचे।

डॉ. भूरिया ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,

“हमारा लक्ष्य स्पष्ट है — वर्ष 2028 और 2029 में यूपीए की सरकार बनाकर देश में जनहित और सामाजिक न्याय की नई धारा प्रवाहित करनी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से पीड़ित, शोषित और आदिवासी समुदाय की आवाज रही है, और आगे भी रहेगी।”

बैठक में सभी प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि देश में जहां-जहां आदिवासी समुदाय के साथ अन्याय या अत्याचार हो रहे हैं, उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सशक्त रूप से उठाया जाएगा, ताकि जमीन स्तर पर हो रहे अन्याय को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया जा सके।

बैठक के अंत में डॉ. भूरिया ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस टीम को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया की भूमिका को “आदिवासी समाज की नई आवाज” बताया और सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे डिजिटल माध्यमों के जरिए कांग्रेस की विचारधारा और जनसंघर्षों को व्यापक रूप से फैलाएं।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
69 %
4.2kmh
99 %
Tue
32 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular