HomeUncategorizedसेमरिया ग्राम पंचायत को मिला विशेष सम्मान — बाल विवाह एवं टी.बी....

सेमरिया ग्राम पंचायत को मिला विशेष सम्मान — बाल विवाह एवं टी.बी. मुक्त ग्राम बनने पर हुआ गौरव सम्मान


बलौदाबाजार। राज्य उत्सव के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेमरिया को एक अनोखी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम को बाल विवाह मुक्त एवं टी.बी. मुक्त ग्राम घोषित किए जाने पर माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा “प्रणाम पत्र” देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री वीरेंद्र साहू तथा ग्राम सचिव श्री निषाद जी ने यह सम्मान ग्रहण किया। ग्राम सेमरिया ने सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करते हुए तथा टी.बी. जैसी बीमारी के उन्मूलन में मिसाल कायम की है।

कलेक्टर महोदय ने ग्राम पंचायत सेमरिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “सेमरिया ने जनसहयोग और संकल्प से यह सिद्ध कर दिखाया है कि जब समाज एकजुट होता है, तो हर चुनौती को हराया जा सकता है।”

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे पूरे पंचायत क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और आगे भी विकास एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में नई मिसालें कायम करने का संकल्प लिया।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
69 %
4.2kmh
99 %
Tue
32 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular